logo

16 साल की लड़की को इंस्टाग्राम फ्रेंड्स ने मिलने गांव बुलाया, कई बार किया रेप

instagram_frnd_rape1.jpg

द फॉलोअफ डेस्क
त्रिपुरा की 16 साल की लड़की का उसके इंस्टाग्राम दोस्त ने रेप किया। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया था। कहे अनुसार लड़की मिलने पहुंची। जहां शहर से दूर एक गांव में दोनों ने मिल कर उसके साथ  साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। अगले सुबह लड़की घर चली गई। जहां उसकी हालत देखकर परिजनों के कुछ ठीक नहीं लगा। पूछने ने लड़की ने पूरी बात बताई। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। परिजनों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।


परिजनों के पूछने पर बताई पूरा कहानी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की का बीते 1 महीने पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए दो लड़कों से दोस्ती हुए। बात होनी शुरू हुई। जिसके बाद एक ने मिलने के लिए बुलाया। नाबालिग घटना से अंजान सेपाहिजाला से दूर एक गांव में पहुंची। जहां आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। लड़की ने परिजनों को पूछने पर पूरी कहानी सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत की। लड़की को पुलिस ने मेडिकल जांच के अस्पताल भेजा वहीं दूसरी ओर अपनी कार्रवाई शुरू की।


मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां दो सप्ताह के लिए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं दूसरे की तलाशी जारी है। 


 

Tags - tripura newscrime newsrape news